Skip to main content

आज आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ का प्रतिनिधिमंडल 6 सूत्रीय मांग लेकर आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिला जिसमे सभी मांगे मान ली गयी ।

छात्रहित में आयुष विस्वविद्यालय छात्रसंघ की एक और सफलता ।

आज आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ का प्रतिनिधिमंडल 6 सूत्रीय मांग लेकर आयुष विश्वविद्यालय के कुलसचिव से मिला जिसमे सभी मांगे मान ली गयी । जिसका विवरण निम्नप्रकार से है ।

1) B.Sc. नर्सिंग की प्रायोगिक परीक्षाओं के लिये External Examiner की सूची सोमवार से मंगलवार तक जारी हो जायेगी ।

2) परीक्षाफल प्रकाशित होने के 45 दिनों के भीतर मूल अंकसूची महाविद्यालयों में प्रेषित कर दी जायेगी ।

3) B.D.S. अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम मंगलवार से बुधवार तक जारी कर दिए जाएंगे ।

4) B.A.M.S. परीक्षाओं की समय सारिणी सोमवार से मंगलवार तक वेबसाइट पे अपलोड कर दी जायेगी ।

5) आवेदन मिलने के 15 दिनों के अंदर अंकसूची में सुधार कर के छात्रों को नयी अंकसूची प्रदान की जायेगी ।

6) सभी संकायों के परीक्षाओं की संभावित समय सारिणी सत्र के शुरुवात में ही जारी कर दी जायेगी ।

आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद। छात्रसंघ सदैव छात्रहित की लड़ाई के लिए पूरी क्षमता के साथ तत्पर है ।

                     भवदीय
                      छात्रसंघ
       पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति
         स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष
                  विश्वविद्यालय

Comments

Popular posts from this blog

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर..

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर.. Published: by Supers Administrator रायपुर : अभी हाल ही में 12वी परीक्षा पेपर लीक का मामला थमा नहीं की ...

विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी - आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं । आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. पिछले करीब दो सालों से लगातार विश्विद्यालय से ये मांग कर रहा है कि सभी छात्रों को उनके अनुरोध पे RTI के तहत उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करे , इसके लिए कई आंदोलन भी किये गए लेकिन लगातार विश्विद्यालय इस से इंकार करते रहा क्योकि विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी । आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया । माननीय न्यायालय का एम डी  एस के छात्रों के सन्दर्भ में उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करने का निर्देश देना आज आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरे विश्वविद्यालय के उपर करारा तमाचा है । छात्रसंघ एवं अ.भा.वि.प. माननीय न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले है स्वागत करती है ।अभी भी वक्त है कुलपति जी संभल जाइए और अपनी तानाशाही नीतियों से छात्रों का शोषण करना बंद कीजिये । विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. आपसे मांग करती है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी संकायों के छात्रों को उनके अनुरोध पे उत्तर पुस्तिकाओं की अभिप्रमाणित छायाप्रत...

A big congratulations to mbbs doctors willing to work in #rural/#difficultarea .. Thanks to adv. #Rahul tamaskar and adv #Madhunisha singh mam for fighting for the rights of doctors

A big  congratulations  to mbbs doctors willing to work in  # rural / # difficult area .. Thanks to adv.  # Rahul  tamaskar and adv  # Madhunisha  singh mam for fighting for the rights of doctors