Skip to main content

Posts

Showing posts with the label vaccination

#NationalAcademicDepository से अब आप कहीं भी कभी भी अपने अवार्ड्स, डिग्री, सर्टिफिकेट, अपने आधार से या NAD ID से अक्स्से कर पाएंगे

 #NationalAcademicDepository से अब आप कहीं भी कभी भी अपने अवार्ड्स, डिग्री, सर्टिफिकेट, अपने आधार से या NAD ID से अक्स्से कर पाएंगे आयुष वि. वि. छात्रसंघ की सबसे बड़ी मांग भारत सरकर द्वारा पूरी कर दी गयी है, आयुष वि. वि. छात्रसंघ के कार्यकारणी कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा उठाया गया था...  # Latepost   # AUSUCG   # ABVP   # NAD आयुष वि. वि. छात्रसंघ द्वारा छात्रसंघ चुनाव 2015 के बाद मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को ( पत्र क्रमांक - अध्यक्ष 2015-16/32A/आविछासं/फि/) एवं यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन को (पत्र क्रमांक - अध्यक्ष 2015-16/32B/आविछासं/फि) से अपनी बात बतौर सुझाव और मांग विवि के कार्यों एवं सभी डिग्री प्रमाण पत्रों को ऑनलाइन करने और प्रशासनिक कर्यरों में होने वाली देरी के कारन विद् यार्थियों को होने वाली परेशानी से भी अवगत कराया गया था , बाद में 2016-17 सत्र में छात्र संसद और युवा निति कार्यक्रम में आयुष वि. वि. छात्रसंघ के कार्यकारणी कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् द्वारा उठाया गया था जिसका परिणाम मई 2017 को लिख...

विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी - आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं । आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. पिछले करीब दो सालों से लगातार विश्विद्यालय से ये मांग कर रहा है कि सभी छात्रों को उनके अनुरोध पे RTI के तहत उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करे , इसके लिए कई आंदोलन भी किये गए लेकिन लगातार विश्विद्यालय इस से इंकार करते रहा क्योकि विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी । आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया । माननीय न्यायालय का एम डी  एस के छात्रों के सन्दर्भ में उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करने का निर्देश देना आज आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरे विश्वविद्यालय के उपर करारा तमाचा है । छात्रसंघ एवं अ.भा.वि.प. माननीय न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले है स्वागत करती है ।अभी भी वक्त है कुलपति जी संभल जाइए और अपनी तानाशाही नीतियों से छात्रों का शोषण करना बंद कीजिये । विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. आपसे मांग करती है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी संकायों के छात्रों को उनके अनुरोध पे उत्तर पुस्तिकाओं की अभिप्रमाणित छायाप्रत...

स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़ा करने वाले कुछ चिकित्सको की सजा आम जनता को

सरकार का ये फैसला बेतुका और जल्दबाजी में लिया गया लग रहा है । ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे भ्रष्ट अधिकारियों एवं एवं स्मार्ट कार्ड में फर्जीवाड़ा करने वाले कुछ चिकित्सको की सजा आम जनता को मिल रही है । अभी रायपुर के एक दंत चिकित्सक द्वारा फ़र्ज़ी इलाज का मामला सामने आया था जिसकी वजह से इस लूट खसोट की पोल खुली थी लेकिन ये भी सोचने वाली बात है कि बिना अधिकारियों की मिलीभगत के इतने दिनों तक फर्ज़ीवाड़ा नही किया जा सकता है । सरकार को इस पूरे प्रकरण में अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करनी  चाहिए । इस फैसले से आम जन मानस पे क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में सोचना चाहिए था । अगर इस प्रकार का फैसला लागू ही करना है तो सर्वप्रथम सरकार को हर PHC में दंत चिकित्सक की बहाली करनी चाहिए और सभी अस्पतालों को दंत चिकित्सा से जुड़े अत्याधुनिक उपकरण से युक्त करना चाहिए । इतने बड़े राज्य में सिर्फ एक शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय है उसमे भी पीजी की पढ़ाई की सुविधा नही है और डॉ अम्बेडकर अस्पताल में गिनती के दंत चिकित्सक हैं , अब आप ही बताइए कि गरीब जनता के लिए ये कितनी परेशानी की बात है कि इतनी दूर जा के अपना इला...

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ & अभाविप छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया सराहनीय प्रयास का एक झलक

to open this video in new tab click -  www.ausucg.com

हेपेटाइटिस बी वैक्सिनेशन की शुरुवात

छात्र संघ के कार्य का उद्देश्य छात्रहित के लिए आंदोलनात्मक गतिविधियों के साथ साथ छात्र हित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यो का भी निर्वहन करना होता है । इसी उद्देश्य को लेकर हमने एक शुरुवात की है जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े हुए सभी छात्रों को हेपेटाइटिस बी जैसे संक्रामक रोगों से सुरक्षित करना है । इसकी शुरुआत आज हमने मैत्री दन्त चिकित्सा महाविद्यालय से की ।यहाँ कुल 93 छात्र छत्राओं को हेपेटाइटिस बी वैक्सीन का पहला डोज़ दिया गया । हमारा प्रयास रहेगा की हमारे विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों में ये कराया जाये ।