Skip to main content

ABVP & AUSUCG के नेतृत्व में राज्य नर्सिंग कौंसिल का घेराव किया गया ।

17/04/2017@ LATE POST
आज दो सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एवं आयुष विश्वविद्यालय छात्रसंघ के नेतृत्व में राज्य नर्सिंग कौंसिल का घेराव किया गया । छात्रों के उग्र प्रदर्शन के सामने आखिर में राज्य नर्सिंग कौंसिल को झुकना पड़ा और 1 मांग को तत्काल मान लिया गया तथा दूसरी मांग को पूरा करने के लिए 7 दिन का समय लेकर आगे की प्रक्रिया को विधिसंवत कार्यवाही के लिए भेज दिया गया ।


in CLIPPER 28 रायपुर : आयुष विश्वविद्यालय से सम्बद्ध नर्सिंग कालेजों के जी.एन.एम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का रिजल्ट ख़राब आने से नर्सिंग के छात्राओं में जमकर आक्रोश है | रिजल्ट ख़राब आने से नाराज विद्यार्थियों ने आयुष विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में नर्सिंग काउन्सिल कार्यालय का घेराव किया | सैकड़ो की संख्या में पहुचे विद्यार्थियों ने राज्य नर्सिंग काउन्सिल के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की | करीब तीन घंटे तक कार्यालय का घेराव करने के बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए बुलाया गया | प्रतिनिधिमंडल ने अपनी दो सूत्रीय मांगो को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौपा | विद्यार्थियों ने मांग की है कि अनुत्तीर्ण छात्रों के पेपर का पुनर्मूल्यांकन किया जाए साथ ही विद्यार्थियों के अनुरोध पर उन्हें उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति दी जाए | आक्रोशित विद्यार्थियों ने मांगो को पूरा करने सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है | वहीं मांग पूरी नही होने की स्थिति में चरणबद्ध आन्दोलन करने की बात कही है | इधर राज्य नर्सिंग काउन्सिल के अधिकारियों ने उनकी मांगो के बारे में जल्द विचार करने का आश्वासन दिया है | गौरतलब है की प्रदेशभर के नर्सिंग कालेजों के जी.एन.एम के ज्यादातर विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है |

Comments

Popular posts from this blog

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर..

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर.. Published: by Supers Administrator रायपुर : अभी हाल ही में 12वी परीक्षा पेपर लीक का मामला थमा नहीं की ...

विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी - आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं । आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. पिछले करीब दो सालों से लगातार विश्विद्यालय से ये मांग कर रहा है कि सभी छात्रों को उनके अनुरोध पे RTI के तहत उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करे , इसके लिए कई आंदोलन भी किये गए लेकिन लगातार विश्विद्यालय इस से इंकार करते रहा क्योकि विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी । आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया । माननीय न्यायालय का एम डी  एस के छात्रों के सन्दर्भ में उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करने का निर्देश देना आज आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरे विश्वविद्यालय के उपर करारा तमाचा है । छात्रसंघ एवं अ.भा.वि.प. माननीय न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले है स्वागत करती है ।अभी भी वक्त है कुलपति जी संभल जाइए और अपनी तानाशाही नीतियों से छात्रों का शोषण करना बंद कीजिये । विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. आपसे मांग करती है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी संकायों के छात्रों को उनके अनुरोध पे उत्तर पुस्तिकाओं की अभिप्रमाणित छायाप्रत...

A big congratulations to mbbs doctors willing to work in #rural/#difficultarea .. Thanks to adv. #Rahul tamaskar and adv #Madhunisha singh mam for fighting for the rights of doctors

A big  congratulations  to mbbs doctors willing to work in  # rural / # difficult area .. Thanks to adv.  # Rahul  tamaskar and adv  # Madhunisha  singh mam for fighting for the rights of doctors