Skip to main content

मैत्री दन्त चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह

आज दिनांक 24-10-2016 को मैत्री दन्त चिकित्सा महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र , अंजोरा , दुर्ग में मैत्री दन्त चिकित्सा महाविद्यालय के नव निर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ  ।
इस शपथ ग्रहण समारोह की मुख्य अतिथि छ. ग. शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू जी तथा विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विफयार्थी परिषद के प्रान्त प्रमुख जनसंपर्क प्रो. श्री प्रशांत तिवारी जी थे । इस समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. अनिल गोविंदराव घोम जी ने की ।
कार्यक्रम की शुरुवात अतिथियों ने दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती माँ की पूजन कर के की । उसके बाद महाविद्यालय के छात्राओं सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया । सभी अतिथियों के परिचय तथा स्वागत के बाद महाविद्यालय के डीन डॉ अनिल घोम सर ने स्वागत भाषण दिया ।
शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार प्रभात ने हिंदी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली । उसके बाद छात्रसंघ के उपाध्यक्ष श्रीजीथ एस , सचिव विशाल पॉल , सह सचिव प्रियंका बागुल तथा सभी कक्षा प्रतिनिधियों ने शपथ लिया ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रसंघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार प्रभात ने महाविद्यालय में आधारभूत संरचना में सुधार , लाइब्रेरी के समय को आगे बढ़ाना , wifi कैंपस , महाविद्यालय प्रांगण में ऑडिटोरियम के निर्माण को अपनी प्राथमिकता बताया ।
इसके बाद समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रो. श्री प्रशांत तिवारी जी छात्रों को स्वामी विवेकानंद तथा भारत रत्न डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम के जीवन के प्रसंगों को आधार बनाकर देह के पुनर्निर्माण में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ कदम से कदम मिला कर चलने का आह्वाहन किया ।
समारोह की मुख्य अतिथि छ.ग. शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रमशीला साहू जी ने महाविद्यालय में छात्राओं की अधिक संख्या देख कर प्रसन्नता जाहिर की । उन्होंने कहा कि देश की बेटियाँ भी बेटों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहीं हैं तथा देश के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहीं हैं । उन्होंने अंत में सभी छत्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें उनकी जिम्मेदारियों के बारे इ भी बताया ।
समारोह के आखिरी चरण में सभी अतिथियों तथा नवनिर्वाचित छत्रसंघ के पदाधिकारियों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया । छत्रसंघ प्रभारी डॉ श्रेया संखलेचा जी ने धन्यवाद ज्ञापन देकर कार्यक्रम की समाप्ति की ।

Comments

Popular posts from this blog

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर..

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर.. Published: by Supers Administrator रायपुर : अभी हाल ही में 12वी परीक्षा पेपर लीक का मामला थमा नहीं की ...

विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी - आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं । आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. पिछले करीब दो सालों से लगातार विश्विद्यालय से ये मांग कर रहा है कि सभी छात्रों को उनके अनुरोध पे RTI के तहत उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करे , इसके लिए कई आंदोलन भी किये गए लेकिन लगातार विश्विद्यालय इस से इंकार करते रहा क्योकि विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी । आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया । माननीय न्यायालय का एम डी  एस के छात्रों के सन्दर्भ में उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करने का निर्देश देना आज आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरे विश्वविद्यालय के उपर करारा तमाचा है । छात्रसंघ एवं अ.भा.वि.प. माननीय न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले है स्वागत करती है ।अभी भी वक्त है कुलपति जी संभल जाइए और अपनी तानाशाही नीतियों से छात्रों का शोषण करना बंद कीजिये । विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. आपसे मांग करती है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी संकायों के छात्रों को उनके अनुरोध पे उत्तर पुस्तिकाओं की अभिप्रमाणित छायाप्रत...

A big congratulations to mbbs doctors willing to work in #rural/#difficultarea .. Thanks to adv. #Rahul tamaskar and adv #Madhunisha singh mam for fighting for the rights of doctors

A big  congratulations  to mbbs doctors willing to work in  # rural / # difficult area .. Thanks to adv.  # Rahul  tamaskar and adv  # Madhunisha  singh mam for fighting for the rights of doctors