Skip to main content

आयुष विश्वविद्यालय छात्रसंघ (AUSUCG) के तत्वाधान में छःग के एकमात्र चिकित्सा विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओ एवम् अनियमितताओ को लेकर कड़ा प्रदर्शन + प्रेस विज्ञप्ति

प्रेस विज्ञप्ति  
                                           आज दिनांक 16/11/2016 दिन बुधवार को अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् (ABVP) एवम् आयुष विश्वविद्यालय छात्रसंघ (AUSUCG) के तत्वाधान में छःग के एकमात्र चिकित्सा  विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओ एवम् अनियमितताओ को लेकर  कड़ी प्रदर्शन किया जिसमे छात्रो का प्रमुख् मांग निम्न रहा  -B.A. M.S अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र जारी करने का आवाहन किया विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा परिणाम के लेटलतीफ के चलते BAMS अंतिम वर्ष के विध्यार्थी अपनी PrePG की परीक्षा के लिए अपात्र होंगें छात्रों की मांग थी की Bams अंतिम वर्ष का परिक्षा परिणाम अगले दो दिवस में जारि किया जाये ताकि विद्यार्थी PrePG परिक्षा के लिए पात्र हों
विभिन्न संकायों आयुर्वेद, होमियोपैथिक , फिजियोथेरेपी , नर्सिंग एवं MBBS के नियमित परीक्षाओं का पुनर्मूल्यांकण एवं पुनर्गणना तथा पूरक परीक्षा के परिणाम में भी चल रहे विलंब के लिए छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया और इसके परिणाम 4-5 दिनों में जारी करने को कहा विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को कुलपति से नही मिला सकते का हवाला देकर लौट जाने को कहा छात्र लगातार 11 बजे से 2 बजे तक हंगामा करते रहे बाद में विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के कड़े दबाव के चलते 3:30 बजे छात्रों की बात सुनी और आश्वासन दिया की bams अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम अगले 3 दिवस में जारी कर दिए जाएंगे और पूरक, पुनरमुंल्यांकन व पुनर्गणना के परिणाम अगले  पांच दिवस में जारी कर दिए जायेंगे
*छात्र संघ ने चेतावनी दी है की यदि पांच दिनों के अंतर्गत विश्वविद्यालय यदि अपने कहे अनुसार वादों पर खरी नहीं उतरती तो छात्रसंघ उग्र एवं अनिश्चित कालीन व्यवस्था सुधार आंदोलन चरण बद्ध तरीके से करने के लिए बाध्य होगी ।*
आन्दोलन के दौरान आयुष छात्रसंघ के उपाध्यक्ष विदुषी शर्मा ,सह सचिव योगेश्वर मनहर ,आयुर्वेद अध्यक्ष प्रियंका सहारे, रश्मि रात्रे, आशुतोष, नारायण, कुलदीप, नीलिमा पाण्डेय ,
अ भा वि प के प्रांत SFD सह प्रमुख डॉ उत्कर्ष त्रिवेदीसमीर फरिकार , शिवेश गौर , जयप्रकाश फूटान  , आयुष प्रभारी यशवंत चंद्रवंशी , महानगर चिकित्सा प्रमुख विनय साहू , फिजियो छात्रसंघ सचिव रविकुमार ,यमंक एवं साथी उपस्थित थे ।
आंदोलन का विडीयो देखने के लिए
अधिक जानकारी के लिए 

Comments

Popular posts from this blog

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर..

आयुष विश्वविद्यालय में ये कहावत हो गई सच 'आप लिखे खुदा बांचे' वार्षिक परीक्षा में बंटे हस्त लिखित पेपर.. Published: by Supers Administrator रायपुर : अभी हाल ही में 12वी परीक्षा पेपर लीक का मामला थमा नहीं की ...

विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी - आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया

भगवान के घर देर है अंधेर नहीं । आयुष विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. पिछले करीब दो सालों से लगातार विश्विद्यालय से ये मांग कर रहा है कि सभी छात्रों को उनके अनुरोध पे RTI के तहत उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करे , इसके लिए कई आंदोलन भी किये गए लेकिन लगातार विश्विद्यालय इस से इंकार करते रहा क्योकि विश्वविद्यालय को डर था कि अगर उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति छात्रों की दे दी गयी तो इनकी पोल खुल जाएगी । आज कानून का डंडा भी इनके उपर चल गया । माननीय न्यायालय का एम डी  एस के छात्रों के सन्दर्भ में उत्तर पुस्तिकाओं की छायाप्रति प्रदान करने का निर्देश देना आज आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति एवं पूरे विश्वविद्यालय के उपर करारा तमाचा है । छात्रसंघ एवं अ.भा.वि.प. माननीय न्यायालय के इस ऐतिहासिक फैसले है स्वागत करती है ।अभी भी वक्त है कुलपति जी संभल जाइए और अपनी तानाशाही नीतियों से छात्रों का शोषण करना बंद कीजिये । विश्विद्यालय छात्रसंघ और अ.भा.वि.प. आपसे मांग करती है कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए सभी संकायों के छात्रों को उनके अनुरोध पे उत्तर पुस्तिकाओं की अभिप्रमाणित छायाप्रत...

A big congratulations to mbbs doctors willing to work in #rural/#difficultarea .. Thanks to adv. #Rahul tamaskar and adv #Madhunisha singh mam for fighting for the rights of doctors

A big  congratulations  to mbbs doctors willing to work in  # rural / # difficult area .. Thanks to adv.  # Rahul  tamaskar and adv  # Madhunisha  singh mam for fighting for the rights of doctors